सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

COVID 19 लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मरता क्या न करता?

मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, गधे नेता वोटों की घांस चर रहे हैं? मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, सांसे कम पड़ रही हैं, और हस्पताल! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, चुल्लू काफ़ी फिर भी गंगा तर रहे हैं! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, भगवान बचाए, सो वो रास्ता कर रहे हैं! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, फिर भी लाखों सच से मुकर रहे हैं? सरकार निकम्मी है, नाकार और दुष्ट, मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं! इलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं!! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, साहेब तस्वीर में फिर भी चमक रहे हैं!! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, भूखे, मजदूर, लाचार, दो मौत मर रहे हैं! देशभक्ति में सवाल न पूछने मजबूर हैं! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं!! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, कोविड मरीज़ दाढ़ी जैसे बड़ रहे हैं! किसकी? दवा और दुआ दोनों ही मुकर रहे हैं! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं!! मरते क्या न करते इसलिए मर रहे हैं, वोट आपके बड़ा कमाल कर रहे हैं?

कोरोना ऐसा!

खाए सो थाली छेद करें, पीट पीट के तोय, ऐसी नाशुकरा हरकत से कोनहु भला न होए! कोका भला सोच कंधे से कंधा मिल आए, नेक इरादा आपका कोरोना कौन बताए? इतनी भी हद करो न, अक्ल घुटने में धरो न! शोर से भागती बीमारी?? जाके घांस चरो न!! भेड़ जो ढूंढन वो चला भेड़ न मिलया कोई, करनी सबकी बोल रही, हमउँ तो भेड़ होई!  भेड़चाल ऐसी के जा गरबा कर आए, पहले ताली पीटे अब खुद की पीठ थपाएँ! मिल कर सब मूरख भए, ताली जोर बजाए, डागदर सबहुँ सोच रहे, ये बीमारी कौन उपाय? थाली पीटत जग मुआ, कोरोना हुआ न कोई, तीन आखर वायरस का छुआ सो बाको होई!! कहे कबीर, माथा पीटत, अब हमसे न होई, ताली बजा के छींक दिया, अब हमरा का होई?

करोना पुराण!

जय श्री राम करोना,  भारत मां जय करोना,  देशभक्ति करोना,  बीमारी करोना? कोई इलाज़ करोना? नया दौर है, नयी बात करोना? प्यार सच में है तो दूर रहो न! मत छूना बात बड़ जाएगी,  सच है अगर तो दिल से करोना!! टाइफाइड, टीबी, मलेरिया, डेंगू , पूछ रहे ये कौन कॅरोना? बरसों का साथ है हमसे ही मरो न! देखत सुनत समझ न आई, कॅरोना की खबर जो आई, व्हाट्सअप कल्याण दिलाई, गौमूत्र गोबर हमही लेआई!! न करो कि कॅरोना ये दुविधा आई, अस्पताल से मरीज भाग जाई! साथ भी है और दूर भी, क्या करें? कुछ कॅरोना! अकेले हम अनेक हैं, साथ रहे तो अकेले! करें क्या ये सवाल है,  जो समझ आए करोना!! मत और राम राम कॅरोना कुछ काम की बात कॅरोना! नफ़रत की बस हुई बातें, किसी के भले की बात कॅरोना!!