सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सब चलता है!

कहते हैं , चलता है, सब
कचरे का ढेर ४ दिन का,
अब तक नहीं हिला,
 सड़्कों पर हजारों रहते हैं,
उनका सिक्का अभी तक
नहीं चला,
पानी,
नाली का जो रोज़ अटका है,
और चलता है
प्लास्टिक जिसकी जनसंख्या से
हमारी कॉम्पटीशन चलती है,
भगवान,
हो गयी है हर जगह मिलती है?
मुर्ती उसकी,
और चढ़ावा बाहर मंदिर के,
लाल, पीले, हरे, गुलाबी रंग की
पन्नियों में
सर्वव्यापी है, और दिन वो दूर नहीं जब होगा
सर्वशक्तिमान, क्या
समझ के चलता है वो लड़का,
किसी भी लड़की के पीछे, और
चलता है,
पीछा करना, सीटी, छेड़ना और
बाहें मरोड़ना, क्यों
अगर कुछ रुकता है, तो वो है
लड़की का घर से बाहर निकलना,
अपने रस्ते चलना, जीना
अपनी मर्ज़ी से,
देश के सब काम होते हैं,
चलता है,
सिगनल तोड़ के चलना
रुकती है तो बस
ट्रेफ़िक में फ़ंसी एम्बुलेंस
आखिर जिंदगी मौत हमारे हाथ नहीं,
बाकी देशों को ये बात ज्ञात नहीं,
नयी गाड़ी का एक नट ढीला
चलता है,
फ़ैक्ट्री में क्वालिटी चेक
अब छोटी छोटी बातों में नुक्स
अरे हम इंसान है,
नज़र चूक जाती है,
शॉर्ट सर्किट हो तो
फ़ूँक जाती है,
अब बिल्ड़िंग बड़ी है तो क्या
गलती तो छोटी ही थी न!
चलता है!
यहाँ सब कुछ,
टीचर की मार,
घटिया फ़िल्मी प्यार,
धूल और मिट्टी के
बीच बिकता,
मीठा और अचार
आँखों के सामने
सड़ता कचरा
और गरीब लाचार
दुसरों की क्या तारीफ़
चलो अपनी बात करें,
क्या नहीं चलता आपको,
लीक होता नल,
क्या नहीं लेते आप
बीमारी की झूटी छुट्टी, और कोसते हैं,
बर्तन वाली को जो नागा करती है,
आजकल बहुत बीमार पड़ने लगी हो"
क्यों‌ चलता है हमको,
चाय का कप लाता मज़बूर बच्चा
सब भ्रष्ट है, गुस्सा है आपको
बड़ा कष्ट है,
बिना रिज़र्वेशन सफ़र करना
"टी.टी सर, कुछ हो सकता है!,
-४ सौ उपर से ले लीजे"
हाँ! अब आराम से लेट के कोसिये
व्यवस्था को,
चलती है गाड़ी जैसे तैसे,
कभी तो पहुँच ही जायेंगे,
कहीं तो पहुँच ही जायेंगे,

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...