सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गुजरे लम्हे, बिखरे अशार

रंगों के सवाल या रंगों से सवाल?
हकीकी उमीदें या सिर्फ ख्याल?
गहरे पैठेंगे या बदल करवट बैठेंगे?
तजुर्बे  रास्ता देंगे या पीठ को एठेंगे


पलटते रास्ते, थके हुए सवाल, ऊंघती उमीदें, दम तोड़ते ज़ज्बात,
बड़ते कदम, ललचाते प्रश्नचिन्ह, नज़र आसमान, ये एहसास


एक और सफर नज़र मैं है, एक और कदम असर में है,
निकल पड़े हैं फिर रास्तों पे, एक और सुबह सहर पे है


जिंदगी निकली है फिर रास्तों की तलाश में
फूंक रही है जान जैसे, अपनी ही लाश में !
कितनी सारी उम्मीदें बंध गयी हैं काश में
और कोशिशें उलझी हैं अपनी तराश में


 

गुजरे लम्हे बिखरे अशार, ओर एक अरसा होने को है
मायने यतीम घूमते है कितने, यकीं अपना खोने को हैं
कलम करने से सब सच्चाई हाथ नहीं होती
फिर भी चल दिए कि गंगा पाप धोने को है


 

भूख पाली है या सिर्फ हाथ फैलाये बैठे हो
चादर मिल गयी लंबी तो पैर फैलाये लेटे हो
ख्वाब बुने हैं कल के या नींद भरोसे बैठे हो
जिंदगी जी रही है तुमको या तुम जन्दगी को जीते हो

 

एक और रास्ता सफर होने को है,
और एक एहसास नज़र हो जायेगा
और एक तजुर्बा उम्र होने को है
और एक फलक हमजमीं हो जायेगा


 

मौसम, मुलाकात और कैसे हैं हालात
सूरज निकलने को है, उम्मीद पकडे है हाथ
इरादे कलम हों, तो कदम बनते है दवात
रास्ते कोरा कागज हैं! जिंदगी चल नाच 
 

टिप्पणियाँ

  1. अपनी पोस्ट के प्रति मेरे भावों का समन्वय
    कल (23/8/2010) के चर्चा मंच पर देखियेगा
    और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
    अवगत कराइयेगा।

    जवाब देंहटाएं
  2. अपनी पोस्ट के प्रति मेरे भावों का समन्वय
    कल (23/8/2010) के चर्चा मंच पर देखियेगा
    और अपने विचारों से चर्चामंच पर आकर
    अवगत कराइयेगा।
    http://charchamanch.blogspot.com

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

साफ बात!

  रोशनी की खबर ओ अंधेरा साफ नज़र आता है, वो जुल्फों में स्याह रंग यूंही नहीं जाया है! हर चीज को कंधों पर उठाना नहीं पड़ता, नजरों से आपको वजन नजर आता है! आग है तेज और कोई जलता नहीं है, गर्मजोशी में एक रिश्ता नज़र आता है! पहुंचेंगे आप जब तो वहीं मिलेंगे, साथ हैं पर यूंही नज़र नहीं आता है!  अपनों के दिए हैं जो ज़हर पिए है जो आपको कुछ कड़वा नज़र आता है! माथे पर शिकन हैं कई ओ दिल में चुभन, नज़ाकत का असर कुछ ऐसे हुआ जाता है!

जी हुज़ूर!

हुजूर भी हैं हम जीहुजूर भी हैं, पास हैं चाहे कितने दूर भी हैं! मंजूर भी हैं, नामंजूर भी हैं, अपनी खुशी से मजबूर भी हैं! कमजोर भी हैं और शूर भी हैं, बदलते लम्हों के मशकूर भी हैं! काबिल हैं दोनों अपने आप के, जरूरत नहीं फिर जरूर भी हैं! बेअदबी के कायल हैं दोनों, अपनी गुस्ताख़ी के शु'ऊर भी हैं! मलहम हैं तो नासूर भी हैं, इंसाँ हैं मखमली काफ़ूर नहीं हैं! शराफ़त नहीं है इस रिश्ते में, आम हैं हम खजूर नहीं हैं! मंज़िल नहीं रास्ते हैं रिश्ते, हमसफर हैं जन्नत जरूर नहीं हैं! साथ है यही मुकम्मल बात है, करवा की मंगल सूत्र नहीं है! बनी है वही बात जो बिगड़ी है, जेहन का क्या जज़्बात नहीं हैं?