सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

दाम दमन !

हट्टे-कट्टे सारे इकट्ठे,
शॉपिंग की तो जेब कटे
दाम चीजों के बड़े-बड़े
लुट गये बाज़ार में खड़े-खड़े
चिल्लर साली संभाल तू
दाल-रोटी के पड़े लाले
सपनों पे अब लगे ताले,
स्कूल की फ़ीससेहत/health को चीज़
उपर वाले से पुछें क्या "what's up re”
ढीली कमर से खिसके है चड़्डी-चड्डी
साला इज्जत उतारने को always ready
हर एक रेट कमीना होता है,
बड़ा सस्ता आज कल पसीना होता है,
मुश्किल मंहगाई में जीना होता है
बड़ा लंबा हर एक महीना होता है,

उंची दुकान और फ़ीके पकवान
पैसा भगवान और पैसा पहलवान
दो कौड़ी का ईमान रे
dogy लार टपका बोले "what's up re”
देख मुँ में मेरे हड़ड़ी-हड़डी
साला इज्जत उतारने को always ready
हर एक रेट कमीना होता है
लड़्डु-पेडा जैसे नगीना होता है,
दुसरे को लूट कर ही जीना होता है
हर एक रेट कमीना होता है

अपने ही हाथों वो खुद को मारें
खेत सूख गये जो इनके सारे
पैसा सरकार हैमेहनत बेकार है
शहरों में आयेंगेस्लम नयी बनायेंगे
खायेंगे रोज़ अमीरों की गाली
हर एक रेट कमीना होता है
मुश्किल हर घड़ी अब जीना होता है
पानी अब ये खुन पसीना होता है

खुदा की कसम, time आ गया
भूख का राक्षस मुझे खा गया

खा गया -पर आप तो अभी जिंदा है
ये जीना भी कोई जीना है लल्लू

अब तो पानी के भी दाम लगते हैं,
बड़े महंगे आज-कल भगवान लगते हैं
ईद के रोज़े अब वरदान लगते हैं
बीबी के फ़ास्ट सारे वरदान लगते हैं,
थुकें कैसे मंहगे बड़े पान लगते हैं
अपने ही दाम लगाते इंसान लगते हैं

लाईन में आगे जाने की घाई है, बड़ी fast मंहगाई है,
थोड़ी उपर की कमाई है, थोड़ी under the table आई है,
दाम गिरगिट के रंग बदलते है, आसमान छूने को चलते हैं,
तेल घी हो गया है, शक्कर मिठाई है,
दारू बोलती है ईतनी मंहगी दवाई है,
लिप्सटिक का रंग गहरा, पर महंगी ईतनी की ओंठों पर पहरा
बच्चे पुछे माँ से, “what's up re”
करनी है हम को पार्टी-पार्टी
इतने पैसों को लगेंगे दो दो ड़ैडी
हर एक रेट कमीना होता है,
सेलरी मे कैसे जीना होता है,
बेंगन का ही अब कीमा होता है,

https://www.youtube.com/watch?v=Z6kzjrnaYcc
स्टार प्लस के ड़ांस शो को promote करने के लिये करंट इशूस के उपर व्यंग करने के लिये शो के पार्टिसिपेंट चावट बोयस के लिये लिखे गाने!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...