सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उस्ताद शबाना!


ये शबाना है,
हिम्मत, लगन को
दुनिया में रहने का बहाना है,
मुश्किल है फ़िर भी मुस्कराना है,
कल की बात बेमानी है,
आज़ को आज़ ही सुलझाना है,
और तरीके अपने,


(मक्का मस्ज़िद, हैदराबाद में शबाना अन्य महिलाओं को ऐरोबिक्स करा रही हैं)‌
(दुसरी क्लास में शबाना स्कूल छोड़ दी क्योंकि उऩ्हें टीचर से इज़्ज़त नहीं मिली)

दुनिया तो हर तरीका आज़मायेगी,
(बुरके की परिभाषाओं को बदलते हुए शबाना)
कभी फ़ुसलायेगी, कभी ताकत आज़मायेगी,
कभी नाउम्मीदी के सपने दिखायेगी,
पर ये दाल यहां नहीं गलेगी,
कुछ करना है, नया ही सही,
ड़रने कि लिये पूरी जिंदगी पड़ी है,

(13-14साल की उम्र में शबाना अपने को 16 मानकर/ जानकर प्ले फ़ॉर पीस (www.playforpeace.org) कि सदस्य बनीं और पुराने हैदराबाद की संकरी गलियों में बच्चों को मुस्कराने, हँसाने लगी!)

गुड़मॉर्निंग, फ़ोलो मी जैसे कुछ लफ़्ज़ बोल
इंग्लिश मीड़ियम स्कुल में भी जानी जाने लगी,
ड़र तो था, पर अपने से मुहब्बत कैसे छोड़ दें,
हर एक मकाम पर आकर भी,
बस अब एक और सपना है"
सोच ने रोकने की तमाम कोशिश की,
"ये कैसे होगा, मेरी किस्मत ही नही”,
पर सपनों का साथ नही छोड़ा,
अपने हालात के परे जाकर,
इर्द-गिर्द गश्त करती सच्चाईयों को झुठलाके
(तुम मामूली हो, कम, कम सोचो,
छोटी गलियाँ है, चौंड़ी सड़कें मत देखो,
पुराना शहर हैदराबाद, यहीं करो दुनिया आबाद
आदि-इत्यादि)
(किसी भी तज़ुर्बे से कदम नहीं पीछे खींचते)
दुनिया को अपना मानके,
होंगे और भी रास्ते मेरे वास्ते,
रस्ते मोड़ देते हैं अक्सर,
क्योंकि हम अपनी नज़र से
बरबाद है,
नही जानते कि
हमारे देखने के आगे भी
एक दुनिया आबाद है,
युँ बैठने को काबिल हैं क्या हुआ जो ड़िग्री नहीं हासिल है)
चलोगे तो मिलोगे
(और शबाना देश के तमाम हिस्सों में ट्रेनिंग देने के लिये जाती हैं,
अपने तज़ुर्बों से दुसरों को सपने बुनना सिखाती हैं )




 सपने रात को आते हैं, पर उन तक जाने कि लिये
दिन में चलना पड़ता है,

सीखने कि लिये स्कुली तालीम नहीं लगती,
इल्म आता है, जिंदगी जीने से,
आज़ कितने सपने आबाद हैं
मिलिये
शबाना उस्ताद हैं!

(शबाना सितम्बर 2000 से, यानी आज़ से तेरह साल पहले तेरह साल की उम्र् में प्ले फ़ॉर पीस की वोलेंटियर बनीं. पहले हफ़्ते में एक बार बच्चों को प्ले फ़ॉर पीस कराते कराते, वो धीरे धीरे स्कुलों में भी प्ले सेशन लेने लगीं, उन स्कुलों में जो उनके बचपन को अहमियत नहीं दे पाये।सिर्फ़ कुछ सार्थक/मानीखेज़ करने की चाहत उनको भारत के अलग अलग कोनो मेंले गयी जंहा वो लोगों को प्ले फ़ॉर पीस की समझ देती हैं और उनकी कहानी ही युवाओं के सोचने का दायरा बड़ा देती है। शबाना के पास कोई भी ड़िग्री नहीं है, पर उनसे सीखने वालों कॆ उमर 6 से 60 तक है!उनको दे कर हमारी दुआ काबिल है, आप भी दिल खोल के कह दीजिये, गर कोई दुआ ज़ुबान पे आती है)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...