सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम नाम सत्य है!

लगता है आप किसी संघ फ़ेमिली से आते हैं?
या उनके बेचे हुए सच आप को फ़ुसलाते हैं?
क्या घड़ियाली आँसू आप को खूब भाते हैं
चलो अंग्रेज़ों को आका बनाते हैं
वीर सावरकर कहलाते हैं, वैसे आजकल मोदी कहे जाते हैं,
हिंदू होना सबको सिखाते हैं, अपने हर शहर में पाकिस्तान बनाते हैं,

हम हिंदू धर्म के सेनापति हैं, जात पात हमारी शान है,
जात की क्या लड़ाई, सत्य Brahmin/ब्राह्मण है यही राम है,
जात के नाम पर मत लड़ो, नीच जात जाओ सड़ो!
हम कमल तुम कीचड़, दुर हटो लीचड़

हम रथ वाले, हमसे क्या मुकाबला करोगे, जानी,
तमाम शहीद हो गये, तारीफ़ है अड़वाणी
जय श्री राम, सब के सब मरोगे
हम भगवान के दूत हैं, सारे दंगे इस का सबूत हैं,
(ये सच है कि जितने दंगे आज तक आज़ाद भारत में हुए हैं उनमें मुसलमान मृतकों का बहूमत रहा है, जाहिर है मारने वालों में किस का बहुमत होगा)
मारते वक्त हम उम्र और हैसियत का लिहाज़ नहीं करते,
चाहे एहसान जाफ़री हों या गर्भवति शमीना
हम अपने इरादों पर 'अटल' हैं,

चलो बच्चों को सच का इतिहास पड़ाते हैं,
नाथूराम गोड़से की जीवनी सिखाते हैं,
सच को गोल_वोल_कर बताते हैं!
जो गांधियों को मारे उऩ्हे भारतरत्न दिलाते हैं,

आज समझ आया क्यों हम भारत को माँ कहते हैं,
हमारी परंपरा है,
हम सदियों से माँओं का धंधा करते हैं,
कभी घर में कभी सरेआम नंगा करते हैं
सीता, द्रोपदी या सुषमा,
सब हमारा साधन हैं, इस्तेमाल करने की चीज़,
या बटर,

विकल्प तो और भी होंगे पर हम
मोदी-मोदी भजन गाते हैं,
सुना है वो हिटलर की फ़ेमिली से आते हैं,
वो इस देश को साफ़ करेंगे,
गरीब हटायेंगे, बस टाटा-अम्बानी रह जायेंगे,
भूख हम मिटायेंगे,
सारी बहनों के लिये ड़ाईटिंग प्रोग्राम लायेंगे,

हिंदू राष्ट्र होगा,
बाकी धर्मों का पत्ता साफ़ होगा,
और ये सिर्फ़ बात नही है,
हमारे संकल्प में सब एक समान हैं,
क्रिस्ती, मुसलमान सब बहनें (सिस्टर, नन)
अहमदाबाद से झाबुआ, कंदमहल से मेंगलोर,
सब पर हमारी नज़र है, जानते हैं वो
हम उनके लिये बुरी खबर हैं,

आपकी उम्मीद जागी है तो ये सच होगी,
हम ही आसा के राम हैं,
हमारी माला जपते रहिये, सब कष्ट दुर होंगे,
बस आँखें बंद रखिये, पुरी आस्था
अब आप राम की शरण में हैं, हम सर्वव्यापी हैं,
रामसेना, आसाराम, रामदेव, कई श्री के शंकर,
शिव के नारायण, नर के ईन्द्र, मुरली के मनोहर,
लाल के कृष्ण और बजरंगी बाबू,
आपकी समस्याओं से निपटने कि लिये
हमारे ये ठेकेदार काफ़ी है!
जय सिया राम,
ओह! माफ़ करिये!
सीता को तो गाड़ दिये,
जय श्री राम!





टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...