सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उम्र जान!


चीज़ क्या है संविधान क्या जान कीजिए?
लाठी को मिलेगी भैंस ये ही कानून लीजिए!

कब सोचा था सर पड़ेंगे ऐसे फिरकापरस्त,
मुश्किल न हो आखों पर रेबान लीजिए!!

आंखों में उनके सरम कैसे ये मान लीजिए,
कपड़ों को देख कर उन्हें पहचान लीजिए!

इस हिंदुत्व-स्थान में आपको आना है बार बार,
पहले अपने जमीर की ख़ुद जान लीजिए!

                         किसने कहा कि आपका भी है हिंदुस्तान?
पहले हज़ार बार जुबां पे श्री राम लीजिए !!!

होंगे आप सिक्ख, ख्रिस्ती या मुसलमान,
हिंदू का है हिंदुस्तान पहले मान लीजिए!!

बड़े प्यार से करते हैं वो नफ़रतों की बात,
लीचिंग की बात आप ज़रा आसान लीजिए!

मुल्क चीज़ ही क्या, काहे मेरी जान लीजिए,
नफ़रत के हर तरफ चलो बागवान कीजिए!

भूखे भजन नहीं होता ये है पुरानी बात,
करोड़ों का है काम जो श्रीराम कीजिए!!




टिप्पणियाँ