सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

नफ़रत के प्रकार !


नफ़रत का शिकार आप तब हैं जब आप भी नफ़रत करने लगें
आप नफ़रत का शिकार हुए हैं?
या नफ़रत के तलबगार हुए हैं?


अगर आप भीड़ का हिस्सा बने तो सोचिए आपकी नफरत का माली कौन है?
गुनाह हुए हैं तमाम आपके साथ, क्या
आप किसी गुनाह के हथियार हुए हैं?


चुप रहने से घुटन होती है, खुल कर हम कभी अपनी हैवानियत की बात नहीं करते।
ज़ख्म ठीक भी हुए दर्द नहीं जाता,
क्या आप बात करने को तैयार हुए हैं?


धर्म और नीति राज बन कर आपको नफरती भक्त तो नहीं बना रही?
नफ़रतों के दौर की कोई बात न करें,
बस कहने को हम होशियार हुए हैं!

कत्ल हुए मासूम किस वहशियत से,
किस  हिदायत से इतने लाचार हुए हैं?

धर्मगुरु भी हैं और राजनेता भी, जिम्मेदारी कोई क्यों नहीं लेता?
मज़हब कम पड़े या इंसान सरचढे?
जवाबदेही को सब बेकार हुए हैं!!


अल्पसंख्यक क्यों हमेशा शिकार बनते हैं?
जो कम है उसी को कमजोर करते हैं,
उस्तरों के कैसे ये बाज़ार हुए हैं?


बचपन हिंसा का शिकार हो तो उसका क्या असर होता है?
बचपन के साथ कहाँ वक्त कुछ मिला,
कौन से हैं खेल जो इंकार हुए हैं?


हिंसा और नफरत हमें चोट पहुंचाती है पर उसका शिकार हम तब बनते हैं जब हमारी सोच भी हिंसक बन जाए
दुश्मन बनाना आसान है इस दौर,
क्या आप किसी को यार हुए हैं!

बेघर कर दिया ओ जिल्लतें तमाम,
बावजूद वो हैं जो इंसान हुए हैं!


आजकल के दौर में खासकर नफ़रत सत्ता बन गई है!
कागज़ ले भी आएंगे आप कहीं से,
कपड़ों से आप अब इश्तहार हुए हैं!

बोली से अपनी क़ातिल तैयार करते हैं
वज़ीरे आज़म हमारे हुनरदार हुए हैं!

(कश्मीर मतलब कश्मीरी मुस्लिम और कश्मीरी पंड़ित भी, (https://youtu.be/WXw7ZbzOM7U ) उस दौर के जब हिंसा ने उन्हें उन्हें उखाड़ दिया, ज़िंदगी से, जमीन से और जलील करके। अक्सर एक के लिए पैरवी करते हम दूसरे तबके की बात नज़रांदाज़ कर देते हैं।मानव अधिकार काम बन जाए तो कुछ लोगों सर ये बात आ जाती है और जिस तरह के दुनिया के हालात हैं ये कुछ लोगों के बस की बात नहीं है, ये हर एक का काम है। अफ़सोस!
नफ़रत और हिंसा जिनके साथ होती है, उनके लिए सबसे बड़ी चुनौती अपने अंदर के इंसान को पालना है, राहुल का इंटरव्यू देखते हुए आप उस इंसान को देख सकते हैं। ये रचना इस इंटरव्यू को सुनने के बाद सोचते सोचते लिखी)
(दूसरी तरफ़ हमारे सत्ताधीश हैं जो नफ़रत पालते हैं और नफ़रत बांटते भी हैं !)

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...