सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

फार्मूला-ए-देशप्रेम!

देश भक्त होना कितना आसान है,
घर बैठे बैठे करने का ये काम है,
सरकार ने नए फॉर्मूले बनाए हैं,
माँ कसम, इतने सरल उपाय हैं!

फॉर्मूला नम्बर 1
"ख़ामोशी सोना है"
बोल कर क्या होना है?
चुप रहिए,
"शांत रहो",
अपने ज़मीर को कहिए,
सरकार, जनता की, जनता के लिए,
गलत कुछ कर नहीं सकती,
आपको यूँही शक है, और
शक का कोई इलाज नहीं,
इस फॉर्मूले को प्रधानमंत्री का सपोर्ट है,
अगर आप नहीं करते तो
आपके मन में खोट है,
आप देश द्रोही हैं,
और आपको डंडा मिलेगा,
सख्ती से आपको सच मिलेगा!

फार्मूला नंबर 2
लाईन में खड़े हो,
जितनी लंबी लाईन,
जितनी देर,
आप खड़े खड़े समय बिताएंगे,
आप अपने आप देशभक्त गिने जाएंगे,
पैसा तो वैसे भी हाथों का मैल है,
आज नहीं तो कल, ...कल....कल
हाथ आ जायेगा!
अब ख़ाली ज़ेब वाला भी,
देशभक्त कहलायेगा!

(चेतावनी
"मेरा नम्बर कब आएगा"
ये पूछना पाप है, )
लाइन में खड़े रहने,
आपके लिए एक जाप है,
इसमें राम बाबा की छाप है,
पतन को अंजलि दीजिए,
कहिए,
'अच्छे दिन आएंगे' ....साँस अंदर .....साँस बाहर

फार्मूला नम्बर 3
लकी रंग अपनाएं,
भगवा या खाकी,
इनकी है सब झांकी,
हरे से रहें दूर,

फ़ॉर्मूला नम्बर 4
एक-दो लाज़बाव ज़वाब,
सवाल कोई भी हो,
कितना भी मुश्किल,
ज़िन्दगी यी मौत की बात हो,
दुल्हन की बारात हो,
प्यार की सौगात हो,
"सिपाही बर्फ में खड़े हैं"
"देश की लिए इतना तो...

सवाल - गरीब भूख से क्यों मरता है?
जवाब - सिपाही बॉर्डर पर क्या करता है

सवाल- औरतो के साथ ये कैसा व्यवहार?
जबाव - (2 मिनिट सोचने के बाद) भारत माता की जय

सवाल. - लोग लाइन में खड़े मर रहे हैं?
जवाब - सियाचिन में झंडे गड़ रहे हैं!

सवाल- रोज आर.बी.आईं. के नियम बदल रहे हैं?
जवाब - गौ मूत्र से सब ठीक हो जाएगा!

फार्मूला 5
स्वयंसेवक ट्रोल बनिए,
जिसकी तरफ साहेब ऊँगली उठाएं,
या जो साहेब कि तरफ अंगुली उठाए,
उसे कुतिआए, गलिआईए,
उसकी मां बहन एक करिए,
देश के लिए अपना जज्बा,
यूँ नेक करिए!
जितने ज्यादा ऐसे ट्वीट करेंगे,
अपने देशप्रेम को स्वीट करेंगे!


भारत भाग्य विधाता ,
बोलें भारत माता की जय,
अपनी जेब से क्या जाता!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...