सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मत करवा चौथ!

कैसे मर्द होंगे ...ना!
अपनी उमर को लंबी करने को
औरत को भूखा करते हैं,
बाज़ार में मुँह मारते हैं,
और घर उनको प्यासा रखते हैं?

गली के कुत्ते,
चारदीवार के अंदर
हुंकार भरते हैं,
कस के दो मारते हैं,
गुस्सा है तो क्या
प्यार भी करते हैं!

कैसे हम फ़्यूचर तैयार करते हैं?
कैसा?
बराबरी से इंकार है?
बेटी से प्यार है
पर उसकी मर्ज़ी बेकार है,
होन्र किलिंग
हमारा सांस्कृतिक व्यव्हार है?




टिप्पणियाँ