सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अपने अधूरे कि दूसरे के पूरे?

तमाम शादियाँ है इस ज़हान में, हर रंग की,
क्यों जरूरी कि हम इस खेल के जमूरे हों?

ठीक करना है मेरे मुस्तकबिल को
या मुझे तक़दीर के ठिकाने लगाना है?

अपने अधूरे अच्छे, क्यों दुसरे के पूरे हों,
बेढब रस्मो-रिवाज़ों के हम क्यों जरूरे हों?



मेरे रास्ते हैं, मेरे सफ़र हैं,
कभी अकेले कभी हमसफ़र हैं,
कदम मिलेंगे तो साथ भी चलेंगे!
यूँ नहीं हम किसी साँचे ढलेंगे
अपने तजुर्बों के मुकम्मल हैं,
क्यों कोई मेहरबानी पेलेंगे
ये क्या मज़बूरी है कि किसी के हाथ आयें
अच्छे खासे हैं,
लाज़िमी है कि हम खुद को मिलेंगे!



रब की मर्ज़ी या खुदगर्ज़ी,
फ़िक्र की बातें, झूठी अर्ज़ी

डर के फैसलें सब सब फ़र्जी
अपनी राय के सब बाबर्ची

फटे नहीं मेरे पैराहन
मेरे चादर मेरी मनमर्ज़ी,
नाप मेरे ही रहेंगे,
आप क्यों बने हैं दर्ज़ी!


चलने से इनकार नहीं
रास्तों को नकार नहीं




सामान किसी का बन
चलने को तैयार नहीं


सफार के लिए हमसफ़र
जरुरत है, और
खुदमख्तारी गुनाह नहीं
इंसानी फ़ितरत है

(क्यों हम हर लड़की को शादी के तराजू में तोलते हैं, सब करते हैं कोई वजह है या दायरे में बंधी सोच। आज एक पाकिस्तानी दोस्त साहिबा से गुफ़्तगू हो रही थी और वो अपनी अम्मी की तकलीफ़, जिस का ढीकरा उनके सर फ़ूटता है, बता रहीं थी। आतिका जी एक इंटरनेशनल ड़ेवलपमेंट एजेंसी के लिये नेशनल प्रोग्राम मैनेज़र हैं और एड़ल्ट एड़ूकेशन के काम से जुड़ी हुई हैं, पुरा पाकिस्तान अकेले घुमती हैं अपने काम के सिलसिले में पर घर आती हैं तो माँ के लिये बस एक बेटी बन जाती हैं। गलत न समझें, माँ माशरे / समुदाय के दायरों को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकतीं, दवो दुश्मन नहीं है। हमारी दुनिया है जो एक तरफ़ झुकी हुई है और संतुलन न हो तो इंसाफ़ नहीं हो सकता )

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...