सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

गाली-ए-दीवाली! (the curse of Diwali)


फ़िर वो वक्त कि निकले मुहं से गाली,
आ गयी फ़िर से साली दीवाली,
अब रात को सुरज चमकेंगे,
और हवा को सबक सिखाया जायेगा,
कानों की वाट लगायी जायेगी,
और कमीनी आतिशबाज़ी अंधियाएगी!


पैसा और बेशरम बन जायेगा!
खाली जेबों को मुंह चिड़ायेगा,
शुभकामनायें बिन बुलाई मेहमान होंगी,
कपटी इरादों में नयी जान होगी, 


ताकतवरों को रिश्वत देने का मौसम, 
फ़िर चाहे उनका नाम भगवान हो,
या पहलवान, सबकी आंखों में
सरेआम लक्ष्मी नंगा नाच करेंगी,
उद्दंड़ ईमान की बोली होगी!
गंवार बच्चों के पसीनों की लड़ी 
अमीर अंहकार की बलि चड़ेंगी,
अगली सुबह मिलिये, हमारी
गौरवपुर्ण संस्क्रती,
कचरा बन गलियों में धुल चाट रही होगी,
और कुछ बेगैरत कमरें उन में,
अपनी नालायक किस्मतें तलाश रही होंगी!




और जब शाम यौवन पर आयेगी,
तो सोलह से चालिस की कुल्लछिनियाएं,
लाल बत्तीयों वाली सड़कों पर,
ललचाने वाला लाल लगाकर
बड़ी ललायत से लचकती कमर
और लुके-छिपे कमरों की लालसा जगाकर
कितने मां के लालों की
द्रोपदी बनेंगी, अपने "लाल" को
निर्वस्त्र करके, समाज़ की गाली होंगी,
और अनगिनत कुंठाओं की
दीवाली होंगी!

 

इस उम्मीद से की मुठ्ठी भर हरियाली,
उनके कुछ अंधेरों को रोशन कर पायेंगी!
इतना स्वार्थ!
रोशनी के चंद लम्हों के लिये
ये कुलटाएं किस-किस का मुहं काला करेंगी 
हमारे खुबसुरत जिम्मेदार समाज को नाला करेंगी!
आप भी कहेंगे बेड़ागर्क हो इस सवाली का,
कुत्ता, साला!
हर अच्छे मौके पर इसका दिमाग पलट जाता है,
पागलपन का दौरा आता है, बौरा जाता है! 

क्या करुं मेरी बनावट ही एसी है, 
पुर्णता मुझे रास नहीं आती,
बनी-बनायी बातें मेरे पास नहीं आतीं,
ये एक होने का सफ़र है, 


किसमें क्या कमी है, क्या अधुरा है,
उस पर मेरी नज़र है
मेरा अधुरापन पेशेनज़र है,
या तो आपकी राय मुझसे एक होगी,
या मुझे सिफ़र की नेक होगी!



बस एक गुज़ारिश है, 
बख्शिये मुझको मुबारके दीवाली, 
मेरे लिये ये है, सिर्फ़ एक गाली!



























टिप्पणियाँ

  1. kya baat kahi hai kabhi nahi jayegi bhuuli..
    itni sateek peshkash kisi ne na nikaali..
    gali diwali ki sach hai badi kameeni...
    dil tak bhar ke barood login ne sanskriti ki ijjat uchaali!

    जवाब देंहटाएं

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हिम्मत के हथियार!

हिम्मत के हथियार चाहिए नफरत नहीं प्यार चाहिए अपने हाथों में हो अपनी कश्ती की पतवार , हिम्मत के हथिया र, हिम्मत के हथियार.... कौन कहे किस को बेगाना , मजहब किसने समझा जाना मंदिर मस्जिद की बातों में, नफरत से इंकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... कब तक हम बर्दाश्त करेंगे, मासूमों पर वार सहेंगे दिल में अपने प्यार जगा दे, अब ऐसी ललकार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... अपने सबको ही प्यारे हैं , बीच में कौन से दीवारें हैं गुलशन हरसू फूल खिला दें, ऐसे कारोबार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको सबका साथ चाहिए, हर झगडे की मात चाहिए नेक इरादों के मौसम से, ये दुनिया आबाद हिम्मत के हथियार , हिम्मत के हथियार.... सबके दिल में आस चाहिए , उमींदों की प्यास चाहिये मौसम बदलेंगे जब बदलें, मौसम के आसार हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हक की सारी बात चाहिए नहीं कोई खैरात चाहिए, चलिए बनें संविधान के ऐसे पहरेदार, हिम्मत के हथियार, हिम्मत के हथियार.... हमको खबर ए यार चाहिए दोस्ती भाईचार चाहिए रि...

2026 वही पुराना नया साल!

नया साल आया है, लेकर वहीं पुराना सवाल आया है? मणिपुर, गाजा, सूडान, का ख़्याल आया है, देहरादून में त्रिपुरा की हत्या का बवाल आया है, सेंगर के बलात्कार का नया हाल आया है? वोट चोरी का क्या कोई निकाल आया है? उमर की बेल को कोई मिसाल आया है? जज साहेब बिके हुए हैं, सत्ता नरभक्षी है, कलेक्टर सारे डरे हुए हैं, विपक्षी अपनी गद्दियों में धंसे हुए है, पत्रकार सब दरबारी बने हुए हैं, सरकार के इश्तहार बने हुए हैं! आप और हम बॉटल में सड़ता अचार हुए हैं! हिंदुत्व का चरम है, और इसका कैसा मर्म है? मुसलमान इंसान नहीं? दलित का कोई संज्ञान नहीं? औरत इज्ज़त है, लूटने वाला सामान! नहीं? झूठ का बोलबाला हो, सच जैसे भुलावा हो, तारीख़ बदली जाएगी, भगवा इबारत आएगी, बाकी रंग शहीद होंगे, राम के सारे ईद होंगे! फिर भी साल मुबारक हो, देखिए वह जो पसंद हैं, धागा किसी का हो, आपकी पतंग है! अच्छा है इतनी उमंग है, सबका अपना ढंग है, अपनी अपनी पसंद है, हम (मैं भी) क्या करें, जो करोड़ की मुट्ठी तंग है, कपड़े उनके पैबंद हैं, सारे फीके रंग हैं! मुबारक 2026 मुबारक

हमारी बैसाखियां

  ताकत बैसाखी है, हमको लगता है  ताकत की ही झांकी है, बचपन से ही,  हमारे बड़े, घर के बड़े, स्कूल के बड़े, इधर उधर पड़े, सारे ही बड़े, जाने-अनजाने,  अनभिज्ञ – अज्ञान में या झूठी शान में, अहम में, खोखले मान में, छोटों को कम करते हैं, सच कहूं तो, हमारे पर कतरते हैं, और थमा देते हैं बैसाखी, ताकत की, जब भी हमको बड़ा होना होता है, हम उसी बैसाखी का सहारा लेते हैं, रौब जमाते हैं छोटों पर, छेड़ते हैं लड़कियों को, मजाक उड़ा देते है, किसी का किसी को, नीचा दिखा देते हैं, कभी शरीर की ताकत, कभी तहरीर की, लड़कियों को शर्म, दलित को कर्म, दो जेंडर में फिट नहीं तो शर्म, ये ताकत हमारे मर्म को मारती है, मर्द हो तो रोना नहीं, औरत - शर्म खोना नहीं! चलिए इन बैसाखियों को तोड़ दें, ताकत के खेल छोड़ दें, अगर हम कम नहीं, तो कोई ज्यादा नहीं, बस इतनी ही बात है! तराजूओं से उतर जाएं, कम ज्यादा, सही गलत, बड़े छोटे, काले गोरे, ये सब बैसाखियों के  प्रकार हैं, ताकत के हथियार हैं!  ये करना आसान नहीं होगा, ये भी मंजूर करिए  ये चश्मे दिमाग में चढ़े हैं, नज़र नहीं आते, पर बहुत बड़े हैं! किस...